AEPSPe मर्चेंट ऑनबोर्डिंग प्रोसेस

महत्वपूर्ण सूचना — कृपया ध्यान दें:

सबसे पहले आपको विडियो KYC सेल्स एजेंट को देना होता है। इसके बाद आपको 7976194272 नंबर से वेरिफिकेशन से जुड़ा एक मेसेज प्राप्त होता है।
उसके बाद आपको अग्रीमेंट साझा किया जाता है, जिसमें तीनों पेज पर सिग्नेचर करके यह अग्रीमेंट उसी नंबर पर भेजना होता है।

इसके बाद TSPL डिपार्टमेंट द्वारा आपके दस्तावेज़ों की जाँच की जाती है। अगर आपके दस्तावेज़ सही और सटीक होते हैं, तो आपकी सेवाएं नियमित रूप से चालू रखी जाती हैं।
यदि दस्तावेज़ों में कोई कमी पाई जाती है, तो कंपनी को अधिकार होता है कि आपकी AEPS ID को सस्पेंड करने के साथ-साथ आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सके।

ध्यान दें कि AEPS एक बैंकिंग और सरकारी सेवा है, जिसमें एजेंट के व्यवहार और दस्तावेज़ों की कड़ाई से जांच की जाती है। कंपनी NPCI के 2023 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मर्चेंट वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करती है।

कारण: कुछ मर्चेंट ग्राहकों का पैसा निकाल लेते हैं और बाद में उनसे मना कर देते हैं, साथ ही कंपनी को भी गुमराह करते हैं। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए यह सख्त प्रक्रिया अपनाई गई है।

विडियो रिकॉर्डिंग निर्देश

यूजर को कंपनी को यह वीडियो बनाकर देना होगा:

मेरा नाम .......... है, मैं ........................................... का/की रहने वाला हूँ।
मेरा आधार कार्ड आगे से यह है, मेरा आधार कार्ड पीछे से यह है, मेरा पैनकार्ड आगे से यह है।
मैं AEPSPE.COM में AEPS की सेवाएँ इस्तेमाल करना चाहता हूँ।

इसके बाद कंपनी WhatsApp के माध्यम से अग्रीमेंट भेजती है जिसका मोबाइल नंबर 7976194272 है।

एजेंट अग्रीमेंट सिग्नेचर करके उसी नंबर पर भेजता है, साथ ही अन्य प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक जानकारी भी भेजता है।


स्टेप 1: डॉक्यूमेंट सबमिशन

  1. नीचे दिए गए अग्रीमेंट का प्रिंट निकालें।
  2. निर्धारित स्थान पर सिग्नेचर करें।
  3. सिग्नेचर किए गए अग्रीमेंट को PDF फॉर्मेट में भेजें।
  4. साथ में निम्न डॉक्यूमेंट्स अटैच करें:
    • मर्चेंट का आधार कार्ड की कॉपी।
    • मर्चेंट का पैन कार्ड की कॉपी।

स्टेप 2: जीपीएस लोकेशन और फोटो अपलोड करना

नीचे दी गई लिंक से GPS Map Camera App डाउनलोड करें या Play Store पर GPS MAP CAMERA APP सर्च करें:

GPS Map Camera App

ऐप का उपयोग करके निम्न फोटो क्लिक करें:

स्टेप 3: लोकेशन का सत्यापन

  1. अपनी करंट लोकेशन हमारे साथ साझा करें।
  2. ध्यान रखें:
    • जब ऑनबोर्डिंग किया था, उस समय की लोकेशन और वर्तमान लोकेशन में 3-5 किमी से अधिक अंतर नहीं हो।
    • लोकेशन का उपयोग आईडी एक्टिवेशन के लिए होगा, इसलिए सुनिश्चित करें कि यह सटीक हो।
    • क्रॉस-मैचिंग के लिए सही जानकारी प्रदान करें।

महत्वपूर्ण नियम (Terms & Conditions for AEPS ID Activation & Verification)

  1. जरूरी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन:

    AEPS ID पाने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट वेरिफाई करना अनिवार्य है:

    • साइन किया हुआ अग्रीमेंट।
    • मर्चेंट का आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी।

    अगर ये डॉक्यूमेंट्स नहीं दिए गए:

    • AEPS ID एक्टिवेट नहीं होगी।
    • किसी भी स्थिति में रिफंड नहीं मिलेगा।
    • अगर वॉलेट में बैलेंस है तो तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा।
    • आपकी ID सस्पेंड कर दी जाएगी।

  2. जरूरी GPS लोकेशन और फोटो अपलोड:

    AEPS सेवा के दुरुपयोग को रोकने के लिए और वेरिफिकेशन हेतु, निम्न फोटो जरूरी हैं:

    • दुकान के अंदर की 2 फोटो।
    • दुकान के बाहर की 2 फोटो।
    • ऑपरेटर की काउंटर पर बैठे हुए 1 फोटो।
    • दुकान का बिजली बिल (3 महीने से पुराना नहीं)।

    GPS लोकेशन सत्यापन के लिए:

    • वेरिफिकेशन के समय रिकॉर्ड की गई लोकेशन और ऑनबोर्डिंग लोकेशन में 3-5 किमी से अधिक अंतर नहीं होना चाहिए।
    • गलत लोकेशन या फोटो देने पर ID रिजेक्ट होगी और कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

  3. प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य:

    AEPS सेवाओं का लाभ पाने के लिए ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स फॉलो करना अनिवार्य है। बिना पूरी प्रक्रिया के ID एक्टिवेट करने का प्रयास करने पर:

    • ID सस्पेंड कर दी जाएगी।
    • किसी भी स्थिति में रिफंड नहीं मिलेगा।
    • वॉलेट में मौजूद बैलेंस अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया जाएगा।

  4. कानूनी समझौता:

    AEPS ID के लिए आवेदन करने से मर्चेंट इन सभी नियमों से सहमत होता है। बाद में इन नियमों को न जानने या चुनौती देने का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    यह नियम AEPS सेवा के दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाए गए हैं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

    अगर कोई मर्चेंट इन नियमों से असहमत है, तो उसे AEPS ID के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए। आवेदन जमा करने के बाद इन नियमों को चुनौती नहीं दिया जा सकता।

प्राइवेसी अधिकार एवं जिम्मेदारी

मर्चेंट के पास यह पूर्ण अधिकार है कि वह अपनी प्राइवेसी के अधिकारों का सम्मान करते हुए, आधार कार्ड और पैन कार्ड के नंबरों को आवश्यकतानुसार मस्कट या छुपाकर दस्तावेज़ जमा कर सकता है।

कंपनी मर्चेंट को यह सूचित करती है कि प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का पालन मर्चेंट की जिम्मेदारी है। मर्चेंट को यह सुनिश्चित करना होगा कि दस्तावेज़ साझा करते समय संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।

हालांकि, AEPS सेवा के लिए आवश्यक पहचान और वेरिफिकेशन के लिए मर्चेंट से संबंधित दस्तावेज़ों का सही और सटीक होना अनिवार्य है।

इस प्रकार, मर्चेंट को निम्न बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:

इस प्रकार, आपकी प्राइवेसी का सम्मान करते हुए भी AEPS सेवा का सुचारू संचालन और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा तथा आपका साझा दायित्व है।